मेयर गौरव गोयल ने भाजपा में की वापसी

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee social

बबलू सैनी/संवाददाता
रूडकी।
नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा में वापसी कर ली। गौरव में भाजपा में पुनः शामिल होने से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेयर गौरव गोयल का भाजपा परिवार में पुनः आगमन पर स्वागत किया। देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौरव गोयल 12 पार्षदांे के साथ भाजपा मे शामिल हुए। नये 12 पर्षदो को भी भाजपा की सदस्यता दिलवाई गयी। इस वापसी से 40 पार्षदांे वाले रूडकी नगर निगम में भाजपा के पार्षदांे की संख्या अब 30 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *