देश से भय के वातावरण को दूर करने की कामना से हरीश रावत ने की गंगा आरती

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee uttarakhand

हरिद्वार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व असम प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को देश में भय, भूख के वातारण को दूर करने तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार को सद्बृद्धि दिए जाने की कामना को लेकर हरकी पैड़ी पर गंगा आरती की।
इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहाकि आज देश में भाजपा द्वारा भय का माहौल बनाया हुआ है। जनता इस वातावरण में डर के साए में जीने को मजबूर है। भाजपा जिसे चाहे उसे राष्ट्र भक्त और जिसे चाहे देशद्रोही का सर्टिफिकेट दे देती है। जबकि भाजपा चुनाव के दौरान देश की जनता को गाली देने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है। उन्होंने कहाकि भाजपा देश को बांटने की राजनीति में विश्वास करती है। जबकि कांग्रेस सभी को अपना मानती है। उन्होंने कहाकि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। अर्थ व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। गन्ना किसानों को उनका भुगतान नहीं मिल पा रहा है। देश में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। बावजूद इसके भाजपा हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के नाम पर जनता को गुमराह कर देश को बांटने का कार्य कर रही है। उन्हों ने कहाकि भाजपा की सद्बुद्धि और देश से भय के वातावरण को दूर करने की कामना को लेकर उन्होंने गंगा आरती कर देश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ राव आफाक अली व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *