सौंदर्यकरण के नाम पर भाजपा के मेयर ओछी राजनीति के चलते करा रहे राजनेताओं के गलत चित्रण

big braking Crime dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
नगर निगम के हाल के सौंदर्यीकरण पर राजनेताओं व महापौर के चित्रण को लेकर कांग्रेस पार्षद आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए काम बंद करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मेयर अपनी ओछी राजनीति के चलते इस तरह के चित्रण करा रहे हैं, जबकि यहां महापुरुषों के चित्रण होने चाहिए थे। भाजपा सरकार और मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजेंद्र सिंह चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा के मेयर गौरव गोयल द्वारा अपनी औछी मानसिकता और राजनीति के चलते सौंदर्यकरण के नाम पर अपनी तस्वीरों का चित्रण कराया जा रहा है, जबकि यहां महापुरुषों की तस्वीरों का चित्रण होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मेयर सौंदर्यकरण के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि निगम के हॉल के सौंदर्यीकरण में महापुरुषों की प्रतिमाओं का चित्रण किया जाना चाहिए, ताकि उनसे लोग प्रेरित हो सके। वहीं पार्षद आशीष अग्रवाल ने भी भाजपा मेयर गौरव गोयल पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरीके से वह सौन्दर्यकरण के नाम पर अपनी फोटो को प्रदर्शित करना चाह रहे हैं, वह बेहद गलत है। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन पंडित दिनेश कौशिक, लवी त्यागी, हेमेंद्र चौधरी, बिट्टू शर्मा, पंकज सोनकर, सुभाष, विकास त्यागी, सूरज नेगी, रिजवान त्यागी, सुशील कश्यप समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *