कांग्रेस छोड़ पार्षद कैलाश भट्ट ने भाजपा का दामन थामा

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। कांग्रेस को आज एक और झटका उस समय लगा जब वार्ड नंबर 6 कांग्रेस के पार्षद रहे कैलाश भट्ट ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर देहरादून में मंत्री मदन कौशिक के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि कैलाश भट्ट कांग्रेस के ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी के खासे माने जाते थे। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार शहर में कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो रहा है। भाजपा में विश्वास कर व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। महामंत्री चंद्र कांत पांडे ने कहा कि लगातार हरिद्वार शहर में कांग्रेस के पदाधिकारी पार्षद मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं और कई पदाधिकारी संपर्क में हैं। जल्द ही भाजपा परिवार में और सम्मिलित होंगे। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि भाजपा परिवार सभी के हितों का ख्याल रखती है। सभी वर्गों का ध्यान रखती ह।ै जिस प्रकार कांग्रेसी लोग पार्टी छोड़कर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं कहीं न कहीं कांग्रेस की गुटबाजी हावी होने से लोग कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *