नव नियुक्त हरिद्वार भाजपा संगठन प्रभारी खिलेंद्र चौधरी का स्वागत किया

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय पर प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त हरिद्वार भाजपा संगठन के प्रभारी खिलेंद्र चौधरी के प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में जनपद के पदाधिकारियों ने फूल माला, अंग वस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आदेश सैनी ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि संगठन प्रभारी खिलेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के अनेकों दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के संगठन की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं उनके साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
भाजपा हरिद्वार के संगठन प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने कहां कि संगठन की गतिविधियां जनपद में और तेजी के साथ आगे बढ़े इसके लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाएं एवं देश के विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं हमारा दायित्व है कि हम उन योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक जाकर आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करें। इसके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से प्रदेश के विकास कार्यों को गति प्रदान की है, भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, अंकित आर्य, योगेश चौधरी, प्रवेश प्रिया, अनामिका शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, विजय कुमार, तेलूराम प्रधान, निपेंद्र चौधरी, प्रदीप पाल, सचिन गुर्जर, बहरोज आलम, नागेंद्र राणा, चंदन चौहान, विकास पाल, सोनू धीमान, प्रशांत पोसवाल, मास्टर जितेंद्र सैनी ,चंदन त्यागी, सुबोध शर्मा, राजबाला सैनी, विकास गौतम, राजकुमार एडवोकेट, मयंक गुप्ता, आशुतोष शर्मा, डॉ. मधु सिंह, अजीत सिंह चौधरी, शोभाराम प्रजापति, योगेश चौहान, नरेश धीमान, रीमा गुप्ता, प्रतिभा चौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *