पूरनपुर सल्लाहपुर में 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। जनपद में किसी भी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।


उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर आज राजस्व टीम के साथ उन्होंने पूरनपुर सल्लाहपुर में राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर लगभग 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई थी, जिसको राजस्व टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही तीन चक मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को भी मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *