4 अप्रैल के धरने के लिए लोजमो संयोजक सुभाष सैनी को मिल रहा अपार जनसमर्थन

big braking dehradun Entertainment Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की। लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि आज हर कोई रुड़की को जिला बनते देखना चाहता हैं। ये ही कारण है कि लोजमो द्वारा आयोजित 4 अप्रैल के धरने को समर्थन दिये जाने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा हैं। दलगत राजनीति से उपर उठकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यापारी, नेता, किसान नेता लोजमो को समर्थन देने के लिए आतुर हैं। मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में समर्थन देने वालों में हरिद्वार के पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पं. दिनेश कौशिक, आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफरोज, आप नेता मास्टर अमजद उस्मानी, भारतीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौ. पदम सिंह भाटी, रुड़की बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी एड., कांग्रेस के युवा नेता बिट्टू शर्मा, आम आदमी पार्टी के मंगलौर प्रभारी शाहविकार चिश्ती, व्यापारी नेता सुरेन्द्र सपरा, युवा व्यापारी नेता सरदार हरदीप सिंह सन्नी, किसान मोर्चा संयोजक चौ. आजादवीर सिंह ने लोजमो के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन घोषित किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *