मंडल कार्यसमिति में बोले मदन कौशिक, बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की मध्य हरिद्वार मंडल की मंडल कार्यसमिति का आयोजन ज्वालापुर एक बैंकट हॉल में हुआ। कार्य समिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने व संचालन महामंत्री बृजेश चौधरी तथा शिवम बंधु गुप्ता ने किया। कार्यसमिति को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा के असली ताकत होता है। पार्टी कार्यकर्ता 5 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और जो काम भाजपा की सरकार ने किए हैं वह जनता को बताने की आवश्यकता है। उन्होंने कहाकि भाजपा ने इन 5 सालों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदेश की जनता को दिया है, जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः स्थापित होने जा रही है।
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहाकि इन 5 सालों में जितने विकास कार्य इस उत्तराखंड में हुए हैं कांग्रेस वह कार्य पिछले 60 साल में भी नहीं कर पाई है। 10 साल कांग्रेस का भी इस राज्य में शासन रहा है, लेकिन उपलब्धियों के नाम पर उनका कार्यकाल शून्य रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा का ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान भी प्रारंभ होने वाला है एवं जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलनी है।
कार्यसमिति में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड,़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, पूर्व दायित्व धारी डॉ. विनोद आर्य, संजय सहगल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, कुसुम गांधी, पार्षद पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, विवेक उनियाल, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *