हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में सिंहद्वार के पास एक महिला गंगनगर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद तीन युवकों ने तत्काल गंगनहर में छलाग लगाकर महिला का सकुशल बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक महिला कनखल क्षेत्र के विष्णु गाडऱ्न कॉलोनी की रहने वाली बतायी जा रही है। गृह कलेश से परेशान होकर महिला गंगनहर में कूदी थी। हालांकि पुलिस भी अभी महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस का बताया कि महिला सिंहद्वार स्थित पुल पर बैठ थी। लेकिन इससे पहले वे कुछ समझ पाते महिला ने गंगनहर में छलाग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद तीन युवक भी महिला को बचाने के लिए नहर में कूद गए और सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया।
![](http://dainikbadrivishal.com/wp-content/uploads/2020/04/6-8.jpg)