हरिद्वार:बदमाशों के हौंसले बुलंद,फैक्ट्री में घुसकर 6 कर्मचारियों को किया घायल

Crime Haridwar

हरिद्वार। फैक्ट्री में घुसकर बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को किया गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइज अज्ञात घुस आए। आते ही बदमाशों ने वहा तैनात कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। हमले मेे 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की सूचना तत्काल कर्मचारियों ने सुपरवाइजर सुशील कुमार को दी। जब तक सुशील कुमार फैक्ट्री पहुंचते तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए। सुपरवाइजर सुशील कुमार ने घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया।

मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। घायल कर्मचारियों के नाम अनवर, धर्म सिंह, तसव्वर अली, इस्तियाक, निहार अली व मुनव्वर अली बताए गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *