मेहमान बनकर घर में घुसे बदमाशों ने की लूट, विरोध करने पर महिला को किया घायल, हायर सेंटर रेफर

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। घर में मेहमान बनकर घुसे बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला को आतंकित कर जेवर, नकदी और मोबाईल आदि लूट लिए। आरोपित वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशो ंने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के सिविल अस्पताल रूड़की ले जाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले युवक परिचित बताए गए हैं।


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे, दो बदमाश पुरानी तहसील रूड़की स्थित नकली चाय वाली गली में विपिन गोयल के मकान में घुस गए। घर में उनकी पत्नी रेखा अकेली थी। बदमाशों ने महिला को धमकाते हुए उससे जेवर और नकदी देने को कहा। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने कुंडल, नकदी और मोबाइल आदि लूट लिया। महिला द्वारा अधिक विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया, जिस कारण से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सिविल अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के पति विपिन ने बताया कि उसकी पत्नी ने बताया कि दोनों लोगों में एक उनका रिश्तेदार था और एक अन्य उसके साथ अंजान युवक था। दोनों घर आए तो उन्हें चाय नाश्ता भी करवाया, लेकिन अचानक उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी और विरोध करने पर महिला को घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *