विधायक देशराज कर्णवाल ने ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष बनने पर सतीश शर्मा का किया जोरदार स्वागत

big braking dehradun Entertainment Haridwar Health Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की।
झबरेडा विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा का केम्प कार्यालय पर भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की का अध्यक्ष बनने पर विधायक देशराज कर्णवाल ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रीत विहार आवास पर आर्थिक सहायता के अनेको लोगों को चेक वितरित किए। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। कोरोना काल में 253 लोगो की आर्थिक मदद की गई। इसमें 16,05000 की राशि झबरेडा विधानसभा के लोगो की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई हैं, जिसमें गरीब लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की मदद वह पहले भी कई बार कर चुके हैं। सैकड़ों लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक उन्होंने अपनी विधानसभा में वितरित किए हैं। जरूरतमंद लोग ऐसी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोना महामारी को देखते हुए गरीब लोगों के लिए निशुल्क राशन देने की घोषणा की है, जिसका वह स्वागत करते हैं। देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने झबरेड़ा में सबसे अधिक विकास कार्य कराए है। सभी गांव को मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, अरसद, मिलाराम, चन्दरपाल, तस्सवुर, प्रकाश, विश्वास चौधरी, प्रीतम, अफजल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *