प्रेमिका के बच्चों से परेशान प्रेमी ने दिया बच्चों को गंगनहर में धक्का

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी, आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार।
प्रेमी द्वारा प्रमिका के दो बच्चों को जान से मारने की नीयत से गंगनहर में धक्का देने का सनसनी खेज मामला सामने आाया है। पुलिस ने एक बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलौर के मंडावली गंाव की है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला सुमन का खायन पुत्र नाथीराम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमन के पति की वष्र 2019 में होली के दिन मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद सुमन अपने कथित प्रेमी लाखने के यहां अपने दो बच्चों लक्की 7 वर्ष व लवीश 6 वर्ष को लेकर चली गयी थी। उसके बाद से सुमन लाखने के यहां ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि बीते रोज सुमन जब काम करने के लिए घर से गयी तो बच्चे घर पर ही थे। बताते हैं कि लाखन बच्चों को पसंद नहीं करता था। इसी कारण से उसने बच्चांे की हत्या की योजना बनायी। योजना के तहत लाखन बच्चों को 16 जनवरी को गंगनहर ले गया और वहां ले जाकर दोनों को गंगनहर में धक्का दे दिया। बच्चों को गंगनहर में धक्का देने के बाद लाखन घर पहुंच गया और सुमन को बच्चों लापता होने की जानकारी दी। देर रात तक तलाश के बाद भी बच्चों का कुछ पता नहीं चला। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया की उन्होंने लाखन को बच्चों को ले जाते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने लाखन से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में लाखन टूट गया और उसने बच्चों को गंगनहर में धक्का देने की बात कबम ली। पुलिस ने लाखन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *