बद्रीविशाल की खबर पर लगी मुहर:हरियाणा के नए सीएम के रूप में नायब सिंह सैनी ने ली शपथ

political

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण कर ली है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद उन्हें भाजपा आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री के लिए नामित किया गया।

संक्षिप्त परिचय

हरियाणा प्रदेश की बागडोर संभालने वाले नए सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से पार्टी के सांसद भी हैं। इसके साथ ही वह संसद में श्रम स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। पिछले साल ही उन्हें पार्टी की ओर से राज्य का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *