नवऋषा बनी लोजमो की उपाध्यक्ष

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। लोजमो महिला मोर्चा रुड़की की अध्यक्षा सरिता सैनी एडवोकेट ने मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी की पौत्रवधु नवऋषा सैनी को मनोनीत किया है।
सरिता सैनी ने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त 35 वर्षीय नवऋषा सैनी के पिता स्व. धर्मपाल सिंह सैनी पंतनगर यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर रहे हैं। वे लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की की अन्याय एवं शोषण के खिलाफ अनवरत जारी मुहिम से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हुई हैं। वे महिला मोर्चा से जुड़कर बेहद खुश हैं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करके आगे बढ़ना चाहती हैं। सैनी समाज का नाम पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने देश भर में चमकाया है। उसका लाभ भी नवऋषा सैनी को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मिलेगा।
नवऋषा सैनी को महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियंका माहेश्वरी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष ममता त्यागी एडवोकेट, उपाध्यक्ष परमिंदर कौर एडवोकेट, मंजू सैनी, सचिव ममता प्रजापति सहित लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी, युवा मोर्चा रुड़की के अध्यक्ष रविंद्र राणा, यूकेडी नेता राजकुमार सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष चै आजाद वीर सिंह, दीपक गुप्ता एडवोकेट, पूर्व पार्षद सुशील यादव, युवा मोर्चा नेता अमित माहेश्वरी एडवोकेट, व्यापारी नेता हरीश भारद्वाज, व्यापारी नेता सुरेंद्र सपरा,व्यापारी नेता विपिन ठकराल, युवा मोर्चा नेता राहुल शर्मा, वार्ड अध्यक्ष संजय अरोड़ा, वार्ड अध्यक्ष अनिल लखानी, मोर्चा प्रवक्ता राजेश सैनी, युवा मोर्चा नेता राव नवेद एडवोकेट आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *