पाॅलिथीन पीढ़ियों को नष्ट करने वाला जहरः पद्मजी

Haridwar Health Latest News Roorkee social uttarakhand

संघ कार्यकर्ताओं ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान
हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत हरकी पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, सीसीआर टावर के पास, रोड़ी बेलवाला, गऊघाट आदि क्षेत्रों में बुधवार को पॉलिथीन आदि कूड़े को एकत्र कर सांकेतिक रूप से सफाई अभियान चलाया। इसी के साथ जीवन में कभी प्लास्टिक का प्रयोग ना करने का संकल्प भी लिया। सुभाष घाट पर एकत्र होकर 8-8 की टोलियां बनाकर स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया व पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले यात्रियों को दी। प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान की शुरुआत करते हुए आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्मजी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन ऐसा जहर है जो हमारे साथ-साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी नष्ट कर रहा है। प्लास्टिक के कारण आज सर्वाधिक मात्रा में कैंसर के मरीज मिल रहे हैं। प्लास्टिक कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि आज समाज में एक न एक व्यक्ति का परिचित कैंसर से पीड़ित मिल जाएगा। कैंसर व्यक्ति की तो जान लेता ही है साथ ही उसके परिवार को भी मार देता है। अत्यधिक महंगा इलाज होने के कारण कैंसर पीड़ित के परिजन आर्थिक बोझ से जीवन भर उभर नहीं पाते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक का प्रयोग इस प्रकृति को भी नष्ट कर रहा है। प्लास्टिक जल में जाने से जलीय जंतुआंे को हानि पहुंचाता है। प्लास्टिक का धंुुआ वायु प्रदूषण के रूप में कई प्रकार के गंभीर रोगों को जन्म दे रहा है। प्लास्टिक खाने से जानवरों में भी कई प्रकार के रोग हो रहे हैं। उन्होंने कहा की प्लास्टिक विश्व के लिए घातक है, इसके बचाव व जागरूकता का संदेश भारत की धरती से निकलकर पूरे विश्व में फैलेगा। इस अवसर पर नगर संघ चालक नरेंद्रपाल, सह नगर संघचालक डॉ यतीन्द्र नागयन, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, प्रांतीय अधिकारी रमेश उपाध्याय, नगर कार्यवाह गुरमीत सिंह, सह नगर कार्यवाह डॉ अनुराग वत्स, प्रवीण शर्मा, अमित शर्मा, संजय शर्मा, संजीव दत्ता, अमित श्रीवास्तव, बलदेव सिंह, राजेश शर्मा, अमित त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *