विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सास ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

big braking Crime dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
डेलना गांव में एक विवाहिता की हत्या कर रात में ही उसका अन्तिम संस्कार करने की घटना प्रकाश में आई। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में सास-ससुर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के डेलना गांव निवासी राहुल पुत्र सुखबीर (25) की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व गागलहेड़ी थानान्तर्गत गड़ोला गांव निवासी जसबीर की पुत्री आशु (24) से हुई थी। सोमवार की रात्रि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और ससुराल पक्ष ने मृतका के मायके वालों को बताये बिना ही उसका अन्तिम संस्कार कर दिया और रातों-रात घर से फरार हो गये। मंगलवार को 11 बजे मायके वालों को यह खबर लगी, तो बड़ी संख्या में लोग डेलना गांव में पहंुची और घटना की जानकारी झबरेड़ा पुलिस को दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहंुच गई। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहंुचकर संज्ञान लिया। पुलिस टीम गांव के शमशान घाट में पहंुची और मृतका के अन्तिम संस्कार स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी मायके वाले झबरेड़ा थाने में पहंुचे और थानाध्यक्ष से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका के मामा विकास की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इनमें पति राहुल, सास ममतेश, ससुर सुखबीर, रवि बहनोई, अशोक मामा, ननंद डिंपल व पति के दोस्त अनुज के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस मामले में सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद सास-ससुर का चालान कर दिया गया। बताया गया है कि मृतका को दो साल का बेटा हैं और मृतका करीब चार माह की गर्भवती थी और देखते ही देखते यह हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। पीड़ित पजिनों ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतका के बाबा का देहांत हुआ था और आरोपी राहुल नशे की हालत में वहां पहंुचा था। इससे पूर्व पति-पत्नि में दहेज को लेकर अनबन रहती थी और कई बार पंचायत होकर लड़की को ससुराल भेजा गया था। वहीं थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम शमशान घाट में जाकर मृतका के जले अवशेषों के नमूने लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *