इण्डिया गठबंधन की प्रेस वार्ता;एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

Haridwar political

गणेश वैद

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में हुई इण्डिया गठबंधन की पत्रकार वार्ता में मौजूद सभी दलों ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आप नेता नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में आज देश में भय का माहौल है। चुने हुए मुख्यमंत्रियों को भी बिना सुबूत के जेल में डालने का कार्य भाजपा ईडी, सीबीआई व अन्य एजेंसियों के माध्यम से कर रही है। ऐसा कर भाजपा विपक्ष को समाप्त करने का कार्य करने का प्रयाय कर रही है। 19 अप्रैल को जनता इसका जवाब वोट के माध्यम से भाजपा सरकार को देगी।
उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की एकजुटता के चलते हरिद्वार लोकसभा सीट समेत प्रदेश के पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय होगी।

पूर्व राज्यमंत्री व कांग्रेस नेता डा. संजय पालीवाल ने कहाकि आज भाजपा की नीतियों व नीयत के कारण संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा संविधान को तोड़ना चाहती है। विपक्ष भाजपा के इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगा।
डा. पालीवाल ने कहाकि दूसरे दलों के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवाना भाजपा की बौखलाहट का प्रमाण है। कारण की इस बार चार सौ पार का नारा देने वाली भाजपा अपनी नीतियों के कारण 200 से 250 सीटों पर सिमटने जा रही है और केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनना तय है।

सपा नेता डा. राजेन्द्र पाराशर ने कहाकि आज केन्द्र सरकार के इशारे पर विपक्ष को एजंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। जबकि चन्द्रशेखर यादव ने चुनाव को लोकतंत्र बचाने का पर्व बताते हुए मोदी सरकार पर अभी तक की गई घोषणाओं को जुमाला बताया। कहाकि जो भी घोषणाएं केन्द्र सरकार ने की, कोई भी पूरी नहीं हुईं। इस दौरान आन नेता हेमा भण्डारी, संजय सैनी, कांग्रेस नेता विकास चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता डा. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, जगदीश रावत, संजय अग्रवाल, रविश भटिजा, आप नेता प्रेम सिंह, अनिल राठी, अनिल सती, ममता सिंह, प्रशांत, सपा नेता लव दत्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *