ऋषिकेश से प्रधानमन्त्री मोदी की हुंकार:कहा विकास और विरासत की विरोधी है कांग्रेस

political Rishikesh

गणेश वैद

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि के ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया, उसके बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। डमरू बजाकर बाबा केदार का आह्वान करते हुए कहा कि मैं आज बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में भी रुकावटें डाली। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरुती का नाश करेगी। उसे पूरा नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गरंटी है।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *