प्रिया आहूजा ने बनाया नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

big braking Haridwar Latest News Sports uttarakhand

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए डॉक्टर प्रिया आहूजा योग के अष्टवक्रासन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 3 मिनट 29 सेकेंड तक अष्टवक्रासन योग पोज कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।
डॉक्टर प्रिया आहूजा ने बताया कि इससे पहले इस योग पोज का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2 मिनट 6 सेकेंड तक का रिकॉर्ड है, जिसे आज उन्होंने ब्रेक किया है। जिसमें उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 3 मिनट 29 सेकेंड तक अष्टवक्रासन पोज को किया है। जल्द ही सभी एविडेंस को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। प्रिया आहूजा ने बताया कि वो समाज में यह संदेश देने के लिए इस रिकॉर्ड को ब्रेक करना चाहती थी कि गृहस्थ जीवन में महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। वो खुद भी दो बच्चों की मां हैं और इस योग पोज को ब्रेक करने के लिए उनकी सात साल से तैयारी चल रही थी, जो अब जाकर संभव हो पाई है।
उन्होंने कहा कि इसमें उनकी पूरी फैमिली का सपोर्ट रहा।
हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी के योगाचार्य चर्चित बालियान ने बताया कि इससे पहले इस रिकॉर्ड को भाग्यश्री ने बनाया था। जो कि 2 मिनट 6 सेकेंड तक का था। जिसे 15 दिसंबर 2021 में बनाया गया था। आज इसे प्रिया आहूजा ने ब्रेक किया है। जिसमें प्रिया ने नया रिकॉर्ड 3 मिनट 29 सेकेंड का बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *