नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीडि़ता बरामद

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल को रोशनाबाद सिडकुल क्षेत्र निवासी वादी द्वारा थाना में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी दीपक तोमर पुत्र विजेंद्र तोमर, निवासी ग्राम बिजवाड़ा, थाना बिनौली, जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीडि़ता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *