भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल ने किया रोशनाबाद स्टेडियम का निरीक्षण

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee social Sports

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल ने बीते रोज देर शाम रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने खिलाडि़यों के साथ बातचीत की व टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला क्रीडा अधिकारी सुनील डोभाल से खेल व खिलाडि़यों की जिले में वर्तमान स्थिति की बारे में जानकारी ली।
खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा निर्माण किये जा रहे हॉकी एस्ट्रो ट्रफ पिच का भी भ्रमण किया। हॉकी एस्ट्रो ट्रफ पिच एक विश्वस्तरीय हॉकी पिच है, जिसके निर्माण के बाद जल्द ही खिलाड़ी उस पर मैच व प्रैक्टिस कर सकेंगे।
बता दें कि हरिद्वार की बेटी व ओलम्पियन वंदना कटारिया के गांव में इस पिच का निर्माण किया जा रहा है। यह फील्ड उनके लिए एक बेहतरीन तोहफा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *