इस्माल में नहीं मिलेगा ज्ञानवापी शब्दः साक्षी महाराज

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने आज निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापित होने के अवसर पर कहा कि ज्ञानवापी विवाद का स्थान नहीं है। यह शब्द इस्लाम में नहीं मिलेगा। इसका अर्थ ज्ञान का सरोवर है। ज्ञान के प्रदाता भगवान शिव हैं। भगवान शिव का वह स्थान है। पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण कर रहा है और कोर्ट अपना कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री हैं। इसके चलते उन्हें विश्वास है कि ज्ञानवापी के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के साथ मस्जिद क्यों जोड़ दिया गया। उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार राममंदिर को भव्यता और दिव्यता दी जा रही है उसी तरह की भव्यता और दिव्यता ज्ञानवापी को भी मिलेगी। बंगाल के चुनाव पर साक्षी महाराज ने कहा कि वहां की जनता ने दीदी को हटाने का मन बना लिया है। दीदी सदा के लिए विदा होने वाली हैं। मोदी और शाह सबका साथ सबका विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से किसानों के लिए जो मदद दी थी दीदी ने वह किसानों तक नहीं पहुंचने दी। इससे वहां की जनता में भी आक्रोश है। अब थोड़ा समय बचा है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *