संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी, पुलिस की आड़ लेकर उत्पीड़न का लगाया आरोप

Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। वेतन न मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों कर हड़ताल बुधवार को पांचवे दिन भी जारी रही।
मायापुर पम्पिंग स्टेशन पर चल रहे धरने पर आज अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष विशाल बिरला ने पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।
संगठन सचिव इमरत सिंह ने धरने का सम्बोधित करते हुए कहाकि उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा कर्मचारियों के साथ दमनकारी रैवया अपनाए हुए है। वह कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देने की बजाय उनका उत्पीड़न करने पर आमादा है। बताया कि संस्थान की ओर से चार कर्मचारियों राजकुमार, धर्मपाल, गौरव धीमान व आशीष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। बताया कि चारों कर्मचारियों पर विष्णुघाट पर सीवर का पानी निकालने का आरोप लगाया गया है। जबकि 12 फरवरी को हड़ताल के संबंध में संस्थान के अधिकारी अजय कुमार का पत्र सौंपा गया था। उन्होंने कहाकि अब संस्थान पुलिस का सहारा लेकर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर आमादा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में राजकुमार, मदन सिंह, अजय, सुरेन्द्र कुमार, गोर्वधन, शालीग्राम, जयपाल सिंह, बीरू, रामकुमार, रविन्द्र, मोहन लाल, पंकज शर्मा, मुनेश, सतीश, श्रवण, दीपक बौठियाल, ओमप्रकाश, महेन्द्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *