भाजपा राज में हरिद्वार ने खोया, पाया कुछ नहीं: पालीवाल

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गत 20 वर्षों में उत्तराखंड की जनता ने क्या खोया क्या पाया विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन सैनी आश्रम सभागार में किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहाकि जब कांग्रेस की सरकारें आई तो उन्होंने उत्तराखंड का भरपूर विकास किया। जिसमें कई जगह सिडकुल खोला गया। नए-नए उद्योग लगाए गए। जिससे यहां रोजगार बढ़ा। कर्णप्रयाग तक रेल लाईन की योजना बनाकर उसका खाका तैयार करके उद्घाटन किया गया। गेल द्वारा गैस की पाईप लाइन डालने का कार्य का शुरुआत किया गया। परंतु भाजपा की सरकारों ने इन योजनाओं को ही पुनः चालू करने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त यहां की जनता को कुछ नहीं दिया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार को 20 वर्षों में कांग्रेस ने नगर निगम में टाउन हॉल, सीसीआर, शहर में यातायात को सुचारू करने के लिए रोड डिवाइडर दिया। शहर को इनडोर स्टेडियम, कई पुल दिए परंतु भाजपा ने शहर को एक भी विकास का कार्य नहीं दिया।
पूर्व विधायक अमरीश कुमार ने व पूर्व विधायक रामयशसिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 20 वर्षों में उत्तराखंड में विकास की नदियां बहाई उत्तराखंड में हज हाउस बनाया, अल्पसंख्यकों के लिए तथा अनुसूचितो के लिए अलग से विभाग बनाएं परंतु भाजपा ने इन पर अमल ना करके इनको निष्क्रिय करने का कार्य किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व कार्यकारी अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि पहले लोग जब उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में आते थे तो जब उत्तराखंड की सीमा शुरू होती थी तो तुरंत कहते थे यूपी का जंगलराज समाप्त हो गया है, हम स्विट्जरलैंड जैसी सड़कों पर आ गए हैं। परंतु अब उल्टा हो गया अब लोग यूपी शुरू होते ही कहते हैं जंगलराज समाप्त हो गया हम यूपी में आ गए हैं। विमला पांडे महिला जिलाध्यक्ष व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फुरकान अली व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं तथा भाजपा अपराधियों की पैरवी कर रही है ऐसा कांग्रेस के राज में उत्तराखंड में कभी नहीं हुआ। कार्यक्रम में ओपीचौहान, राजवीर सिंह चौहान, बलजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, रवि कश्यप, विशाल राठौर, गुलबीर सिंह, अनिल भास्कर, अशोक उपाध्याय, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, दिनेश पुंडीर, सीपी सिंह, हिमांशु बहुगुणा,बीना कपूर, सुषमा सहगल, शिव कुमार जोशी, सुनील कुमार सिंह, शाहनवाज कुरेशी, जफर अब्बासी पार्षद, तहसीन अहमद पार्षद, अजय शर्मा पार्षद, अरविंद चंचल, विपिन पैवल, राव फरमान, वीरेंद्र भारद्वाज, एलएस रावत, जगदीश प्रसाद, सुधांशु जोशी, जगदीप असवाल, नवाज अब्बासी, सत्यपाल शास्त्री, सुखपाल सिंह,करण सिंह राणा, रोहतास सैनी, विकास बोरा, अरशद राणा, मनीराम बागड़ी, मिर्जा नौशाद बेग, रईस अब्बासी, दिव्यांश अग्रवाल,नासिर गौड, श्याम सिंह, हरिशंकर प्रसाद,दिनेश दुबे, सत्यजीत, कुशलपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *