सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस से नाता जोड़ा

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश में अभी चुनाव होने में दो वर्ष को समय है। किन्तु कांग्रेस ने चुनावी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। हरिद्वार में कांग्रेसी खासकर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी खासे सक्रिय होने के साथ प्रदेश भाजपा सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में 50 से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में सभी युवाओं को सतपाल ब्रह्मचारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल कराया। सतपाल ब्रह्मचारी पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। पहले ही उन्होंने मध्य हरिद्वार में अपना जनसंपर्क कार्यालय खोलकर इस बात के संकेत दे दिए थे। उसके बाद सतपाल ब्रह्मचारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ दिन में टॉर्च लेकर हरिद्वार से भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर हमलावर होते हुए उनके विकास कार्यों को ढूंढते घूम रहे। शुक्रवार को ब्रह्मचारी ने अपने नगर पालिका चेयरमैन कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया और आज उन्होंने 50 से ज्यादा युवाओं की कांग्रेस में जॉइनिंग करा कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बिगुल बजा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *