केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों से जनता त्रस्तः सतपाल

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण कर जगाया लोगों में देश प्रेम
हरिद्वार।
भीमगोड़ा खडखड़ी में कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने ध्वजरोहण किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। नितिन यादव ने कहा कि जनता में राष्ट्र के प्रति प्रेम को उजागर करने के लिए हर माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन आयोजित किया जाता है।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहाकि केंद्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ हमें मजबूती से लड़ना होगा। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे व वरिष्ठ कांग्रेसी पुष्पा जोशी व बीना कपूर ने कहा कि सेवादल के मूल भावांे को घर-घर पहुंचाना है।
ध्वजारोहण से पूर्व सेवादल ने सभी वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रवक्ता सेवादल बलराम गिरी कड़क ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर सेवादल महामंत्री मुकेश आहूजा, मनोज महंत, सुभाष कपिल, पार्षद कैलास भट्ट, युवा प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, जिला प्रवक्ता नीतू बिष्ट, तरुण व्यास, मोनिक धवन, ओम प्रकाश शर्मा, सेवादल उपाध्यक्ष तरुण सैनी, दीप बिष्ट, आकास भाटी, महासचिव युवक कांग्रेस शिवम गिरी, अंकित शर्मा, सुमित, मोहन काकू, सचिव पवन सिंधी, अरविन्द चैहान, तरुण सिंधी, रोहतास, भारत गिरी, राजेंदर कश्यप, कन्हैया चंचल, वेदांत उपाध्याय, कुणाल गिरी,शुभम जोशी, शानू गिरी, महेंदर राजपूत, नीरज पाल आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *