किन्नर अखाड़े ने पहली बार किया शाही स्नान

dehradun dharma Haridwar Latest News Roorkee social

नागा संन्यासी रहे इस बार भी विशेष आकर्षण का केन्द्र
हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर कुंभ का पहला शाही स्नान सम्पन्न हुआ। भोर सवेरे सेे ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। शाही स्नान में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी शाही स्नान में पहुंचे और संतों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। चार बजे तक करीब 35 से अधिक श्रद्धालु गंगा में स्नान कर चुके थे। सुबह 9 बजेेे से हरकी पैड़ी को अखाड़ों के साधुओं के स्नान के लिए आरक्षित कर दिया गया था। 12 बजे तक जूना, अग्नि, आवाहन व किन्नर अखाड़े के संतों ने स्नान किया। उसके बाद निरंजनी व आनन्द अखाड़े के संतों ने हजारों नागा संन्यासियों के साथ गंगा में डुबकी लगायी। स्नान केेे लिए जा साधुु संतों खासकर नागा संन्यासियों को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। जिन्होंने संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।


देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन के साथ गंगा में डुबकी लगायी। हालांकि आम जनता के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र को प्रातः 9 बजे से बंद कर दिया गया था। जिन्होंने गंगा के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगा पुण्य लाभ अर्जित किया।

कुंभ के प्रथम शाही स्नान पर कोविड नियम का पालन कराया गया। हालांकि अधिकांश लांेग बिना मास्क के नजर आए। लाखों की भीड़ में श्रद्धालुओं को कोविड नियमांे का पालन करवाना प्रशासन के लिए चुनौती भरा कार्य रहा। बावजूद इसके कुंभ मेला प्रशासन लगातार लोगो को सोसल डिस्टेंसिंग व कोविड के नियमों का पालन करने की लोगों से अपील करता रहा। स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचैबंद रही। हरिद्वार नगरी को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। नगर के हर पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गयर थी। आईटीबीपी के जवानों के साथ ही सभी एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थीं। वहीं जल पुलिस, डॉग स्क्वाड के साथ ही क्यूआरटी की टीम व घोड़ा पुलिस को भी तैनात किया गया था।

इस दौरान कुंभ क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुंभ आईजी संजय गुंज्याल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सभी अखाड़ों पर प्रशासन की ओर से पुष्प वर्षा की गयर। इसके साथ ही मेला अधिकारी दीपक रावत ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज के शाही स्नान में सन्यासियों के सात अखाड़ों जूना, आवाह्न, अग्नि, निरंजनी, आनन्द, निर्वाणी व अटल अखाड़े के साधुओं ने स्नान किया। इसके साथ ही इतिहास में पहली बार हरिद्वार कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े ने हरकी पौड़ी पर शाही स्नान किया। किन्नर अखाड़ा शाही स्नान करने के लिए जूना अखाड़े के साथ पहुंचा। जूना अखाड़े अग्नि और आह्वान अखाड़े के बाद किन्नर अखाड़े ने हरकी पौड़ी पर शाही स्नान किया। इस मौके पर सबसे पहले अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपने इष्ट देवता को गंगा स्नान करवाया। उसके बाद गंगा पूजन कर गंगा में डुबकी लगाई। उसके साथ ही सभी किन्नर अखाड़े के संतों ने शाही स्नान किया।
स्नान से पूर्व सभी संतांे ने गंगा तट पर खड़े होकर अपने आराध्य व मां गंगा को नमन किया उसके पश्चात शाही स्नान किया। स्नान के दौरान हरकी पैड़ी स्ािित ब्रह्म कुण्ड की छटा अनुपम नजर आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *