हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल केजिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मेल के माध्यम से मुफ्त राशन बांटने में पारदर्शिता को लागू कर प्रत्येक जरूरतमंद तक राशन उपलब्ध करवाने में मदद करने के लिए जांच कमेटी का गठन करने की मांग की है। सुनील सेठी ने पत्र के माध्यम से बताया कि लगातार वार्डो में मुफ्त राशन बांटने में शिकायतें सामने आ रही हैं। कई जगह जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुंचने में दिक्कत आ रही हैं। राजनीति के चलते श्रेय लेने की होड़ में राशन वितरण में दिक्कतें आ रही हैं। जिसके समाधान को एक जांच कमेटी बनायी जानी आवाश्यक है। कहाकि जिसने कुछ सरकारी अधिकारी ही राशन वितरण करंे। जरूरतमंद के घर राशन पहुंचायंे। क्यांेकि राशन बांटते समय अनावश्यक भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंस का भी अनुपालन हो रहा है। लॉकडाउन का भी उल्लंघन हो रहा है। सभी समस्याओं को देखते हुए तुरन्त जांच कमेटी बनाकर ये देखना आवश्यक है कि जरूरतमंद व्यक्ति राशन से वंचित न रह जाये।
![](http://dainikbadrivishal.com/wp-content/uploads/2020/04/2-10.jpg)