ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश की अस्थियां गंगा जी में की गई प्रवाहित

dharma Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। पावन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश महाराज का विगत दिनों पंजाब के मोंगा शहर में अपने आश्रम में निधन हो गया था। उनके शिष्य अनुज ब्रह्ममचारी ने बुधवार को संत समाज के साथ श्री गंगा जी मंे अस्थियां प्रवाहित की। पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सरकार स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य और अनुज ब्रह्ममचारी के संयोजन में पावन धाम आश्रम से हरकी पौड़ी तक शोभा यात्रा के साथ अस्थि कलश हरकी पौड़ी पहुंचा। जहां पर स्वामी कैलशा नंद ब्रह्मचारी, स्वामी हरिचेतनानंद, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, श्रीमहंत ललिता नंद गिरि, महंत रूपेन्द्र प्रकाश, महंत जगजीत सिंह, महंत रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, महंत राजकुमार दास सहित संतांे ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तीर्थ पुरोहित और विप्रजनांे ने विधि विधान के साथ ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज के शिष्य अनुज ब्रह्ममचारी के हाथांे से अस्थि विसर्जन करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *