स्वीडन के राजा ने की मां गंगा की पूजा, खूबसूरत वादियों के हुए मुरीद

Uncategorized

ऋषिकेश। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्टाफ और रानी सिल्विया गुरुवार सुबह तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान शाही जोड़े ने रामझूला पुल का दीदार किया और उस पर पैदल भी चले। इसके बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। राज परिवार को पूजा करवाने के लिए नागपुर से दो महिलाओं को विशेष रूप से बुलाया गया था। जिन्होंने राजा और रानी को पूजा अर्चना करवाई।
बता दें कि नागपुर से पहुंची महिलाओं में एक ने संस्कृत में पूजा की और दूसरे ने इंग्लिश में ट्रांसलेट कर उसे राजा और रानी को बताया। पूजा करवाने पहुंची दया व्याघ्र ने बताया कि गंगा पूजन करवाने से पहले दोनों लोगों को तिलक लगाया गया। जिसे उन्होंने बड़ी सादगी से लगवाया और फिर उनको गणेश पूजा करवाई गई। स्वीडन के राजा और रानी के इस सादगी को देखने के लिए लोग बड़े उत्सुक भी दिखाई दिए। नाव घाट पर पहुंचने से पहले स्वीडन के राजा और रानी ने विश्वप्रसिद्ध रामझूला का दीदार किया। दोनों ने काफी देर तक रामझूला पुल पर रुककर फोटो भी खिंचवाई। स्वीडन के राज परिवार की यात्रा के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *