आश्रय गृह में किशोरी ने लगाई फांसी

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह में एक किशोरी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। किशोरी की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद के रावली महदूद स्थित आश्रय गृह में बुधवार दोपहर आश्रय गृह के एक कमरे में एक किशोरी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। शव मिलते ही आश्रय गृह में हडकंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद से बरामद किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक कोर्ट ने रावली महदूद स्थित आश्रय गृह भेज दिया था। जिसका शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। आश्रय गृह प्रबंधन ने मृतका के परिजनों को भी बुला लिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *