भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का ठाकुर संजय सिंह ने किया जोरदार स्वागत

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News Roorkee social uttarakhand


रुड़की। भाजपा युवा मोर्चा के नव-नियुक्त खानपुर विधानसभा के मण्डल अध्यक्षों का शुक्रवार को एक होटल में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर संजय सिंह के नेतृत्व मेंपफूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर संजय सिंह ने नव-नियुक्त मण्डल अध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भाजपा की रीति-नीति और योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाने का आहवान किया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश का चहंुमुखी विकास हो रहा हैं। वहीं नव-नियुक्त मण्डल अध्यक्ष खानपुर पंकज चौधरी व लण्ढौरा मण्डल अध्यक्ष गोविंद बालियान ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर व ठाकुर संजय सिंह का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए भाजपा और युवा मोर्चा को मजबूती प्रदान करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। बाद में सभी का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई गई। स्वागत समारोह में जिला मंत्री अनु.मोर्चा रजत सिटूरिये, प्रभात चौधरी, अरूण शर्मा, सोविन्दर भाटी, शुभम चौधरी, सिद्धार्थ जाट, रवि, टिंकू, प्रवण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *