शराब तस्करी मेे लिप्त महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार;23 पेटी शराब बरामद

Crime dehradun

ऋषिकेश। अवैध शराब तस्करी के धंधे में जुटे एक महिला सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है दोनों के कब्जे से कुल 23 पेटी शराब बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम खदरी तिराहा के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ऑल्टो कार संख्या UK07AA7169 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जिसमें अलग अलग ब्रांड की 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपित देव सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी ग्राम कोटाल टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश से एक महिला को अलग अलग ब्रांड की 8 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपित महिला ने अपना नाम अभियुक्त प्रमिला पत्नी अर्धलाल साहनी निवासी ग्राम धर्मपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवासी गली नंबर 1 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश बताया। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित महिला का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *