स्मैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News Roorkee

पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चरस और स्मैक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि महिलाएं गोलभट्टा क्षेत्र में नशे की सामग्री सप्लाई कर रही थीं। पुलिस ने दोनों ही महिलाओं से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया है।
रुड़की सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रुड़की के गोल भट्टा से बिच्छू गैंग की दो महिलाओं को चरस और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को ही पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें बताया कि गोलभट्टा क्षेत्र में दो महिलाएं नशे की सामग्री सप्लाई कर रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही महिलाओं को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं से गहनता से पूछताछ की गई है। गैंग के और सदस्यों को पकड़ने के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *