मदन के जन्मदिन पर डॉ विशाल गर्ग ने बांटे एक कुंतल लड्डू और केक

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के जन्मदिन पर समाजसेवी और भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ने अनूठा तोहफा दिया। उन्होंने जहां एक कुंतल लडडूओं का वितरण किया वहीं केक काटकर खुशियां मनाई।
हरिद्वार के विधायक और त्रिवेंद्र सरकार में केबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर मदन छाए हुए हैं। मदन कौशिक के जन्मदिन को सबसे अनूठे अंदाज में भाजपा कार्यकर्ता डॉ विशाल गर्ग ने मनाया। की तैयारी की है। एक कुंतल लडडूओं को तैयार कराया और लोगों में इन लडडूओं का वितरित किया। डॉ विशाल गर्ग ने बताया कि केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है। गरीब जनता के कार्यों को करने में उनको आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उत्तराखंड के विकास को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच है। कुंभ पर्व के आयोजन को सफल बनाने की वह तैयारियों में जुटे हैं। हरिद्वार में विकास कार्यो को बड़ी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने मदन कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्वामी उमाकांतानंद समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *