निष्काशन वापस लें, नहीं तो दिल्ली दरबार मे लगाऊंगा गुहार: नवीन जैन

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News Roorkee social uttarakhand

रुड़की। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं तथा वर्षो से पार्टी की निःस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के सम्मान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान द्वारा उनके पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन करने वाले निर्णय को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी हैं, जिससे देश-दुनिया के लोग जुड़े हुये हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिला, चाहे वह विपक्ष की नेता प्रतिपक्ष ही क्यों न हो, के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना, बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत उनके बड़े भाई हैं, लेकिन महिलाओं के प्रति अमर्यादित भाषा के प्रयोग से वह बेहद क्षुब्ध हुये, जिसके कारण उन्होंने नैतिकता के आधार पर बंशीधर भगत से इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहंुचाने मंे लगाया हैं, ऐसे में उनका निष्कासन भाजपा प्रदेश व जिला नेतृत्व की मंशा पर भी कई सवाल खड़े करता हैं। उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा के ही बड़े-बड़े नेताओं ने अपना योगदान दिया, क्या भाजपा ऐसे लोगों को ही पार्टी में रखना चाहती हैं? जो पार्टी में भीतरघात को बढ़ावा देने का काम करते हो, जिनके चलते पार्टी की छवि भी धूमिल होती हैं। उन्होंने भाजपा जिला नेतृत्व में से उनका निष्कासन वापस लेने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *