पति के खिलाफ गंभीर आरोप लेकर थाने पहुंची महिला;चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने के प्रयास का लगाया आरोप

Roorkee social

हरिद्वार। दहेज में तीन लाख रुपये लाने से मना करने पर पत्नी की पिटाई करने व आप्रकृतिक संबंध बनाने के प्रयास के आरोप मेे महिला ने पुलिस में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसका सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। परिजनों ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला के इंकार करने पर उसकी पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए।

बीते 23 मार्च 2023 को पति ने उसका चेहरा जला दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *