अयोध्या में रामलीला का आयोजन ऐतिहासिक क्षण: सोमेश्वरानंद गिरि

Haridwar

हरिद्वार (बद्री विशाल)। अयोध्या में रामलीला के आयोजन पर संतों ने हर्ष व्यक्त किया। बैरागी कैम्प स्थित शंकराचार्य आश्रम में संतों की बैठक में निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि लम्बे समय के अंतराल के बाद वह शुभ अवसर आया है। भगवान राम की नगरी फिर से रोशनी व धार्मिक कार्यक्रमों से सराबोर होने जा रहा रही है। अयोध्या में भगवान राम के आदर्शो को रामलीला मंचन के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों के समक्ष रखा जायेगा। भगवान श्रीराम जन-जन के अराध्य है। उन्होनें कहा कि लाखों करोड़ों लोगों की भावनायें भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के रामलीला मंचन में मुम्बई के वॉलीबुड कलाकार भी सम्मिलित हो रहे हैं। पचासों कलाकार रामलीला मंचन में अपनी प्रस्तुतियां देकर भगवान श्रीराम के आदर्शो का प्रचार प्रसार जनमानस के समक्ष करेगें। महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि अनेकों बलिदानों व संत समाज के अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर निर्माण केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। विश्व भर के सनातन प्रेमियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। जन-जन के अराध्य भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र व समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी के संतों में भी हर्ष का माहौल बना हुआ है। अयोध्या में रामलीला का शुभारंभ किया जाना हिन्दू संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहराने का एक अच्छा माध्यम भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *