कृषि किसानों के हित में भ्रम फैला रहा विपक्षः निशंक

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कृषि बिल को लेकर जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहाकि कृषि कानून पूरी तरह किसानों के हित में है। विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए कृषि बिल को लेकर झूठ और भ्रम फैला रहा है। निशंक ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा ही किसानों की हितैषी रही है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि किसानों की आय दोगुनी हो। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ही सरकार कृषि कानून लागू किए हंै। लेकिन विपक्ष किसानों में इस बिल को लेकर भ्रम पैदा कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार एमएसपी और मंडी व्यवस्था खत्म करने जा रही है जबकि बिल में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है। राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस के नेता किसान बिल को बिना पढ़े ही लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिये कभी कुछ नहीं किया और अब जब मोदी सरकार देश के हर तबके के साथ किसानों को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है तो कांग्रेस झूठ बोलकर किसानों को भ्रमित कर रही है। नए कृषि कानूनों के अनुसार यदि कोई किसानों के साथ अनुबंध करता है तो उससे किसानों की जमीनों को अधिकृत नहीं कर सकता है। किसान जब चाहे अनुबंध रद्द कर सकता है। श्री निशंक ने कहाकि बिल में निश्चित समय सीमा के अंदर किसानों को भुगतान करने का प्रावधान भी किया गया है। जबकि कांग्रेस किसानों के बीच जमीन अधिग्रण की झूठी अफवाह फैला रही है। निशंक ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है किसानों को फसलों का उचित दाम दिया जा रहे। यह ऑन रिकॉर्ड है कोई भी देख सकता है। राजनीतिक लाभ के लिए कृषि कानूनों को लेकर झूठ और भ्रम फैला रही कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रैसवार्ता के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, आदेश चैहान, जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, मनोज गौतम, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, लव शर्मा, विपिन शर्मा, पार्षद मनोज प्रालिया, संजय सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *