छापे में देह व्यापार में लिप्त 15 महिलाएं गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपी भी दबोचे

big braking Crime dehradun Latest News

पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुएं तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है।जनपद देहरादून के विकासनगर में एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होरावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाही के दौरान पुलिस ने यहां से लड़कियों को पकड़ा। इसी के साथ 3 लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात संजीवनी रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने छापा मार कर 15 पीडिघ्ताओं को बरामद किया है। तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी पीडिघ्ता हरियाणा की बताई जा रही हैं। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *