हरिद्वार में फंसे यात्रियों में से 231 को गंतव्य भेजा

Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। लॉकडाउन के कारण हरिद्वार में आए लगभग सैंकड़ों यात्री फंस गए थे। जिस कारण उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आलम यह था कि लोगों को खाने और सिर छिपाने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही थी। लोगों की इस परेशानी पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आया है। जिला प्रशासन ने सरकार के आदेश पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 231 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कई वाहनों द्वारा भेजा। अभी और यात्रियों को भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। इन यात्रियों को जिला पर्यटन केन्द्र से सरकारी सहायता से भेजा गया। इससे पूर्व हरिद्वार में फंसे यात्रियों का गुस्सा जिला प्रशासन पर निकल रहा था।

हरिद्वार में 2300 में से सबसे ज्यादा गुजरात के लगभग 1500 यात्री, यहाँ के होटल और धर्मशालाओं में फंसे है। ऐसे यात्रियों को लॉकडाउन के चलते जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कहीं जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। लॉक डाउन के चलते सैंकड़ों की संख्या में यात्री हरिद्वार में फंसे हुए थे। जिसमें कई यात्री होटलों और धर्मशाला में फंसे हुए हैं। यात्रियों को खाने-पीने के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के कारण कई यात्री हरिद्वार में फंस गए थे। प्रशासन द्वारा व्यवस्था कराई जा रही है। कई लोगों को उनके घर के लिए भेज दिया गया है, लेकिन अभी भी कई यात्री हरिद्वार में ही हैं। जिनकी प्रशासन जल्द से जल्द व्यवस्था कराएगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि हरिद्वार में फंसे हुए यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है। साथ ही कहा कि उम्मीद है कि एक-दो दिन में सभी व्यवस्थाएं हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *