सीमा डेंटल कालेज में भ्रष्टाचार के आरोप की ईडी से जांच की मांग;कर्मचारी यूनियन ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Rishikesh

ऋषिकेश। सीमा डेंटल कॉलेज में चल रहे, भ्रष्टाचार की कॉलेज व हॉस्पिटल कर्मचारी यूनियन ने ईडी से जांच करवाए जाने की मांग को लेकर कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तहसील में प्रदर्शन किया।

बुधवार को कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के उपरांत उप जिलाधिकारी के नम दिए गए ज्ञापन में कहा कि सीमा डेंटल कॉलेज में कर्मचारियों का मानसिक रूप से उत्पीड़न कर आशीष शोषण किया जा रहा है जहां कर्मचारियों से 5 वर्ष बाद त्यागपत्र लिया जाता है और 5 वर्ष की ग्रेच्युटी का चौक कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा करवाए जाने के उपरांत पुनः कर्मचारी से नगद केस के रूप में उसको वापस लिया जाता है।

3 मार्च तक डेली वेज पर रखकर फिर से नई नियुक्ति की जा रही है। कर्मचारियों का शोषण कर सीमा डेंटल प्रशासन भ्रष्टाचार कर रहा है, क्योंकि इस प्रकार की कार्रवाई कर गरीबों का हक छीन रहा है। उसका विरोध किया जाने पर कर्मचारियों को झूठे मुकदमों में फंसाया जाने की धमकी दी जा रही है। इस कार्रवाई से वहां कार्यरत कर्मचारी मानसिक रूप से उत्पीडि़त हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में यूनियन के उपाध्यक्ष लंकेश स्याल, सचिव रघुवीर सिंह रावत, संयुक्त सचिव ऋषि गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील उनियाल, अशोक राणा, दीपक कुमार, पंकज कुमार अमित कुमार, राजेश कुमार, जय सिंह राणा, उषा शर्मा, विद्या देवी उमा देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *