आपदाकाल में कांग्रेसी कर रहे हैं ओछी राजनीति: भाटी

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

भाजपाईयों ने मां गंगा से की कांग्रेसियों की बुद्धि-शुद्धि की प्रार्थना
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवाह्न पर भाजपा कार्यकर्त्ता निरन्तर जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए मास्क व साबुन का वितरण कर क्षेत्रवासियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। वार्ड नं. 3 में अभियान के तीसरे दिन क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आरटीओ तिराहा, पावनधाम मार्ग, शेर गली, स्वामी नारायण गली में घर-घर जाकर साबुन व मास्क वितरित किये।
जन-जागरूकता अभियान से पूर्व भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में मां गंगा जी से आपदा की घड़ी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कांग्रेसियों की बुद्धि-शुद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ता निरन्तर सामाजिक कार्यों में जुटे हैं। हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने 23 मार्च से निरन्तर भोजन, कच्चा राशन, सेनेटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया है जिससे समाज के कमजोर वर्ग को संबल मिला है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय दोषारोपण व बयानबाजी का नहीं है। जनता के दुःख, दर्द में सहभागी बनने के स्थान पर कांग्रेसी राजनीतिक रोटियां सेंककर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व मण्डल महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता तक कुंठित मानसिकता के चलते आपदा के काल में भी ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी विकल राठी, अमित गुप्ता, दिनेश शर्मा, विनोद पाठक, सूर्यकान्त शर्मा, राघव ठाकुर, रूपेश शर्मा, देवेन्द्र गिरि, भारत नन्दा, प्रमोद पाल, सोनू पंडित, सुनील सैनी, आदित्य यादव, वासु पंडित, सतीश यादव, महेश प्रधान, प्रशांत पाल, राजेन्द्र यादव, रामदयाल यादव, सुखेन्द्र तोमर, जनेश्वर त्यागी, हंसराज आहूजा, गंगाराम पाल, नरेश पाल, अम्बूराम प्रजापति, विक्की प्रजापति, गुड्डू प्रजापति समेत अनेक कार्यकर्त्ताओं ने मां गंगाजी से कांग्रेेसजनों को आपदाकाल में सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *