दो दर्जन से ज्यादा युवाओं ने थामा कंाग्रेस का दामन

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

आगामी विस चुनाव में प्रदेश मंे बनेगी कांग्रेस की सरकारः अनीता
हरिद्वार।
शनिवार को दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कनखल के कृष्णा नगर स्थित मेयर अनीता शर्मा के कैंप कार्यालय में पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेयर अनीता शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट अरविन्द शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने युवकों को पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल युवकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए युवकों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से परेशान होकर लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इन युवकों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी और 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहाकि कोरोना काल में भाजपा ने सभी रोजगार खत्म कर दिए। युवक आज बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरे खा रहे हंै। इस समय लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। कहाकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज का हित चाहती है। कांग्रेस में सभी को सम्मान दिया जाता है। यही कारण है कि युवाओं का कांगे्रस की ओर रूझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहाकि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान होकर ही युवा कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *