शिक्षक के घर पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, सामने आई पुरानी रंजिश

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव में एक शिक्षक के घर पर गुरुवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अब पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
बता दें कि भगवानपुर के रुहालकी दयालपुर गांव में गुरुवार की देर रात आरोपी दीपक सैनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शिक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गनीमत रही थी कि परिवार के किसी सदस्य को गोली नहीं लगी। फायरिंग की घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में था। अगले दिन परिवार ने भगवानपुर पुलिस से फायरिंग की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक सैनी की शिक्षक के बेटे से पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते वह अपने साथियों के साथ मिलकर दो बार रात के समय शिक्षक के घर फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *