महिला से किया था दुष्कर्म , दोनों आरोपी गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। खेत में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार की है।
बता दें कि कलियर थाना क्षेत्र केी इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गंाव के ही दो युवकों अंकित और मोंटी निवासी नागल पलुनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तहरीर में पीडि़ता ने बताया था कि वह गांव के ही जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने जाते हुए एक गन्ने के खेत में शौच के लिए रुक गई थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां आ गया और उसने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका दूसरा साथी भी वहां आ गया। उसने भी उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। दोनों व्यक्ति किसी को न बताने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़ता ने पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास में जुट गयी थी। पुलिस ने मंगलवार की देर रात दोनों आरोपियों को इमलीखेड़ा भगवानपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *