व्यापार मंड़ल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर “पतंग” चुनाव चिन्ह के साथ अरविंद कश्यप ने भरी हुंकार

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल रुड़की के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जुझारू, ईमानदार, लग्नशील,  समाजसेवी अरविंद कश्यप नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। आज उन्होंने सिविल लाईन क्षेत्र में सभी व्यापारियों के पास जाकर अपने चुनाव चिन्ह ‘पतंग’ पर वोट देकर जिताने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने महामंत्री पद के लिए कमल चावला व कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय गुलाटी, जिनका चुनाव चिन्ह भी पतंग हैं, के लिए भी वोट मांगे। सबसे बड़ी बात यह हैं कि अरविंद कश्यप की गिनती समाज के गणमान्य व जुझारू लोगों मंे की जाती हैं, इससे पूर्व भी वह व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं और उन्हें व्यापारी हितों का अच्छा-खासा अनुभव हैं। ये ही नहीं अपने कार्यकाल में उन्होंने व्यापारी हित में बड़े काम किये तथा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि इस चुनाव में भी व्यापारियों का उन्हें बड़ा सहयोग मिल रहा हैं। व्यापारियों ने उन्हें भरोसा दिया कि निश्चित रुप से इस चुनाव में भी वह उन्हें बड़ी जीत दिलाकर अध्यक्ष पद पर काबिज करेंगे, ताकि वह पूर्व की भांति उनकी समस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ करा सके। अपने कार्यो की बदौलत अरविंद कश्यप व्यापारियों की पहली पसंद बने हुये हैं। इस कारण उनके विरोधियों की नींद भी हराम हो गई हैं। जहां भी अरविंद कश्यप जा रहे हैं, लोग उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर रहे हैं, वहीं अरविंद कश्यप ने कहा कि इस चुनाव में जीत हुई और वह अध्यक्ष बने तो निश्चित रुप से व्यापारी हितों के लिए वह और संघर्ष करेंगे एवं व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए जो भी समस्याएं लंबित हैं, उन्हें पूर्ण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *