मधुमक्खियों के हमले में दस लोग घायल

acsident Haridwar Latest News Roorkee social

रुड़की/संवाददाता
क्षेत्र के आईआईटी रोड पर अचानक से मधुमक्खियों ने वहां से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इससे रोड पर हड़कंप मच गया। लोग अपने वाहनों को वहीं पर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे और अपनी जान बचाने लगे। मधुमक्खियों के इस हमले में दस लोग घायल हो गए।
बता दें कि रुड़की के शताब्दी द्वार के पास आईआईटी रोड पर बहुत बड़े-बड़े पेड़ हैं। यहां से काफी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ लोग वहां से गुजर थे तभी अचानक से एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगीं और कुछ देर बाद ही मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहनों को छोड़कर भागने लगे। जिसके चलते एक घंटे तक इस रोड पर सन्नाटा रहा। मधुमक्खियों के इस हमले में करीब दस लोग घायल हो गए। एक की हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *