एनआरसी और सीएए के विरोध में भीम आर्मी ने बोला सरकार के खिलाफ हल्ला

Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ लगातार लोगांे का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कानून के खिलाफ रविवार को भीम आर्मी ने ज्वालापुर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें बडी संख्या मे सर्व समाज के लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सीएए और एनआरसी को तत्काल हटाए जाने की मांग की।
प्रदर्शन में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी आना था लेकिन दिल्ली में उनकी गिरफ्तार किए जाने और कोर्ट द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उनकी उपस्थित नहीं हो पायी।
इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मेहर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी देश के नागरिकों पर थोपा जा रहा है। यह एक काला कानून है, जिससे देश के नागरिकों की नागरिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल कानून वापस लेना चाहिए। जब तक कानून वापस नहीं होता तब तक भीम आर्मी पूरे देश में धरने-प्रदर्शन जारी रखेगी। कहाकि यह कानून भारत की पंथ निरपेक्षता तथा लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा है, इसे वापस लेना ही होगा वरना भारत का सर्व समुदाय इसके लिए शान्ति पूर्ण तरीकें से सडकों पर प्रदर्शन करने को मजबूर रहेगा। कहाकि इस कानून के तहत विदेशी लोगों को भारत की नागरिकता दी जा रही है और जो इस देश के नागरिकों को बाहर निकालने की मंशा बनायी हुई है। कहाकि इस कानून की आड़ लेकर सरकार केवल लोगांे को विकास के मुद्दे से भटकाना चाहती है। लेकिन हर एक भारतीय सरकार की मंशा से वाकिफ हो गया है। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। एसडीएम केके मिश्रा ने बताया कि ज्वालापुर में भीम आर्मी द्वारा बुलाया गया प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *